ट्रंप प्रशासन ला रहा नई इमिग्रेशन पॉलिसी, ट्रैवल बैन वाले देशों के लोगों के लिए ग्रीन कार्ड मुश्किल

By एकता | Nov 16, 2025

अमेरिकी प्रशासन एक नई इमिग्रेशन नीति बनाने पर काम कर रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के अंदरूनी दस्तावेजों के अनुसार, यह नई पॉलिसी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा ट्रैवल बैन के तहत आने वाले देशों के नागरिकों के लिए ग्रीन कार्ड और अन्य इमिग्रेशन लाभों को पाना बेहद मुश्किल बना सकती है।

USCIS के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी डग रैंड ने इस कदम को 'एक बड़ा बदलाव' बताते हुए इसे कानूनी इमिग्रेशन पर ट्रम्प प्रशासन के हमले का एक और उदाहरण बताया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के सिंध में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात की मौत

ट्रैवल बैन लिस्ट में कौन से देश शामिल हैं?

जून में जारी ट्रैवल बैन लिस्ट में ज्यादातर अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के 12 देशों के नागरिकों का अमेरिका में आना प्रतिबंधित है। इनमें अफगानिस्तान, ईरान, सोमालिया, सूडान, यमन जैसे देश शामिल हैं। अन्य सात देशों (जैसे क्यूबा और वेनेजुएला) पर भी कुछ पाबंदियां हैं।

आलोचकों का कहना है कि यह नई पॉलिसी लोगों को उनकी अपनी सरकारों की कमियों के लिए गलत तरीके से सजा देगी। पूर्व USCIS एनालिस्ट सारा पियर्स ने कहा कि इस नीति से इनकार के मामले बढ़ेंगे, और यह उन लोगों पर भी लागू होगी जो पहले से अमेरिका में हैं, जिससे यह कानूनी तौर पर ज्यादा कमजोर हो जाती है।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा