नासा के दो मिशन को बंद कर रहा है ट्रंप प्रशासन, वैज्ञानिकों ने जतायी चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो मिशन को बंद करने की दिशा में बढ़ रहा है जो ग्रीनहाउस गैस और पौधों की सेहत की निगरानी से जुड़े हैं। ट्रंप प्रशासन के इस कदम से वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण डेटा स्रोत बंद हो सकता है।

नासा ने बुधवार को ईमेल पर भेजे एक बयान में कहा कि इन्हें ‘‘राष्ट्रपति के एजेंडे और बजट प्राथमिकताओं के अनुरूप’’ समाप्त किया जा रहा है। इस बीच, नासा के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डेविड क्रिस्प ने कहा कि इन मिशनों में इस्तेमाल की गयी तकनीक अब भी दुनिया की किसी भी मौजूदा या प्रस्तावित प्रणाली की तुलना में अधिक संवेदनशील और सटीक है। ये एक ‘‘राष्ट्रीय संपत्ति’’ हैं जिन्हें बचाया जाना चाहिए।

क्रिस्प के अनुसार, इन मिशनों की मदद से वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि अमेजन वर्षावन जितना कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है, उससे अधिक उत्सर्जित करता है, जबकि कनाडा, रूस और उन क्षेत्रों (जहां बर्फ पिघल रही है) के बोरियल वन अधिक अवशोषण करते हैं।

प्रमुख खबरें

Lucknow Fire: डिप्टी CM Brajesh Pathak बोले, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, 4 गिरफ्तार

Shyama Prasad Mukherjee Death Anniversary: Nehru Cabinet से इस्तीफा, Article 370 का विरोध, Dr. Mukherjee की अनकही कहानी

Rishabh Pant का Trade कन्फर्म, कम सैलरी पर दिल्ली में वापसी, लखनऊ के लिए खेलेंगे कुलदीप

Sanjay Gandhi Death Anniversary: Aerobatics का शौक, इंदिरा के उत्तराधिकारी और PM पद का अधूरा सपना