By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 23, 2026
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने देश में स्वीकार किए जाने वाले शरणार्थियों की संख्या 17,500 तक सीमित करने की योजना बनाई है और इनमें अधिकतर दक्षिण अफ्रीका के श्वेत नागरिक होंगे। प्रशासन ने मंगलवार को कांग्रेस को इसकी जानकारी दी। इस कदम से उस शरणार्थी कार्यक्रम का स्वरूप और अधिक बदल जाएगा, जो कभी दुनिया भर में युद्ध और संघर्ष से भागने वाले लोगों के लिए अमेरिका में सुरक्षित पनाह का रास्ता माना जाता था।
रंगभेद 1948 से 1994 तक चला। ट्रंप प्रशासन ने शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए करीब 50 करोड़ डॉलर खर्च करने की योजना भी बताई है। शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए लंबे समय से काम कर रहे संगठनों ने कार्यक्रम को एक बार फिर मुख्य रूप से श्वेत दक्षिण अफ्रीकियों तक सीमित करने की आलोचना की है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल तय करते हैं कि कितने शरणार्थियों को देश में प्रवेश दिया जाएगा। 1980 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत औसतन 92,000 लोग हर साल अमेरिका आए हैं। ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल शुरुआत में यह सीमा 7,500 तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 17,500 कर दिया गया था।
वहीं, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने अपने अंतिम वर्ष में 1,25,000 शरणार्थियों को स्वीकार करने का लक्ष्य रखा था।