ट्रंप प्रशासन ने चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी का सामना करने के लिए 'युद्ध संबंधी योजना' तैयार की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) का ‘‘सामना’’ करने और फिर उसे ‘‘मात देने’’ के लिए ‘‘युद्ध संबंधी योजना’’ तैयार की है। बैनन ने सोमवार को कहा कि इस योजना में ‘‘चीन के कब्जे वाले तिब्बत’’ की सीमाओं पर भारत में सहयोगियों को समर्थन देना भी शामिल है। उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘आप चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के छल को उजागर करने के लिए पहले सामना करने और फिर उसे मात देने के लिए तैयार की गई युद्ध संबंधी समेकित योजना को देख रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकियों का ट्रंप के लिए प्यार, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी ‘हिंदूज4ट्रम्प’ रैली

बैनन ने कहा कि राष्ट्रपति की ‘‘अपनी तरह की युद्ध परिषद’’ ने सीपीपी से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एफबीआई प्रमुख, विदेश मंत्री और अटॉर्नी जनरल की टीम बनाई है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रॉयन, एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे और अटॉर्नी जनरल विलियम बार्र ने पिछले तीन सप्ताह में चीन के खिलाफ तीन बड़े भाषण दिए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस सप्ताह चीन के खिलाफ भाषण देने वाले हैं। बैनन ने कहा, ‘‘इन चारों लोगों ने तकनीकी एवं सूचना क्षेत्र में युद्ध और आर्थिक युद्ध के लिए सीसीपी का सामना करने के लिए युद्ध संबंधी एक समेकित एवं सुसंगत योजना बनाई और फिर हमारे सहयोगियों के साथ दक्षिण चीन सागर को खोलना शुरू किया और चीन के कब्जे वाले तिब्बत की सीमा पर भारत में हमारे सहयोगियों को सहयोग देना आरंभ किया।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीसीपी के खिलाफ एक ‘‘सुसंगत योजना’’ बनाई है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा