आखिरकार ट्रंप ने स्वीकार किया कि अफवाह नहीं है जलवायु परिवर्तन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन को अफवाह बताने वाले अपने पुराने दावे से रविवार को पलट गए लेकिन उन्होंने कहा कि यह मानवजनित और स्थाई प्रभाव नहीं है और जलवायु में ‘‘फिर परिवर्तन होगा।’’सीबीएस न्यूज के ‘60 मिनट’ के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने वैज्ञानिकों के पास ‘‘बड़ा राजनीतिक एजेंडा’’ होने का आरोप लगाया और दुहराया कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिहाज से काम करते हुए वह अमेरिका को नुकसान की स्थिति में नहीं देखना चाहते हैं।

मैं लाखों-करोड़ों नौकरियां नहीं गंवा सकता। मैं नुकसान की स्थिति में नहीं आना चाहता।’’ जलवायु परिवर्तन को कभी अफवाह बताने वाले ट्रंप ने जून, 2017 में अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकाल लिया था। उनका दावा था कि 190 से ज्यादा देशों के बीच हुए पेरिस समझौते में भारत और चीन जैसे देशों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाया गया है जबकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और नौकरियों को इससे खतरा है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन