Trump Major Announcement! सऊदी, कतर और UAE के कहने पर ईरान पर होने वाला 'महाहमला' टाला, परमाणु हथियार न बनाने की शर्त पर बातचीत जारी

By रेनू तिवारी | May 19, 2026

पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि उन्होंने कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शीर्ष नेतृत्व के विशेष अनुरोध पर ईरान पर होने वाले एक बेहद बड़े सैन्य हमले की योजना को फिलहाल रोक दिया है। यह सुनियोजित हमला मंगलवार को होना तय था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस समय ईरान के साथ बेहद गंभीर दौर की बातचीत चल रही है, जो एक ऐसे समझौते तक पहुँच सकती है जो अमेरिका सहित पश्चिम एशिया के सभी देशों को स्वीकार्य होगा।

ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुछ अन्य देशों ने उनसे पूछा था कि क्या अमेरिका इसे दो या तीन दिन के लिए यानी थोड़े समय के लिए टाल सकता है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे एक समझौते पर पहुंचने के बेहद करीब हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गंभीर बातचीत जारी है और उनके विचार से समझौता होगा, जो अमेरिका के साथ-साथ पश्चिम एशिया और उससे परे के सभी देशों को स्वीकार्य होगा। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि समझौते में यह भी शामिल होगा कि ‘‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं रहें’’।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026, SRH vs CSK Match Highlights | ईशान किशन और पैट कमिंस के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर निर्धारित हमला नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है, तो वे किसी भी क्षण ईरान पर पूर्ण पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहें।

इसे भी पढ़ें: Fuel Prices Hiked In India | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर 90 पैसे की बढ़ोतरी, दो साल बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे दाम

 

रक्षा मंत्री और सेना को अलर्ट रहने के निर्देश

भले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले को कुछ समय के लिए टाल दिया है, लेकिन अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ट्रंप ने अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है:

हमला टालने का आदेश: ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैनियल केन को निर्देश जारी कर मंगलवार को होने वाले हमले को रोकने को कहा है।

पूर्ण पैमाने पर हमले की चेतावनी: इसके साथ ही राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेना को यह स्पष्ट निर्देश भी दिया है कि यदि ईरान के साथ चल रही बातचीत में कोई स्वीकार्य समझौता नहीं निकल पाता है, तो सेना किसी भी क्षण ईरान पर पूर्ण पैमाने पर (Full-scale Attack) हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

 

प्रमुख खबरें

Hindu Mythology: क्यों कहलाती हैं मां लक्ष्मी चंचला? जानें Goddess of Wealth से जुड़ा यह बड़ा Secret

UAV, AKASH TARANG, MPATGM, MRSAM, V-SHORADS के जरिये Air Defence System को और मजबूत करेगा India, रक्षा मंत्री ने नई खरीद को दी मंजूरी

लालू-राबड़ी को फिर मिली Z Security: पिछली कटौती के सियासी बवाल का असर? Bulletproof कार भी

Tehran की सड़कों पर Khamenei के लिए उमड़ा जनसैलाब, अमेरिका मुर्दाबाद के नारों से गूंजा ईरान