ट्रंप ने यूक्रेन, रूस के बीच ‘तत्काल’ संघर्ष विराम की अपील की, जेलेंस्की की मंशा पर संदेह जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच “तत्काल” संघर्ष विराम की इच्छा जताते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को चेतावनी दी कि वह या तो शांति स्थापित करें, अन्यथा अमेरिकी समर्थन खोने के लिए तैयार रहें।

ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान हुई तीखी बहस के कुछ घंटों बाद कहा, “वह व्यक्ति शांति नहीं चाहता।” उन्होंने कहा, “मैं तुरंत संघर्ष विराम चाहता हूं।”

ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति समझौते के लिए तैयार प्रतीत होते हैं। दूसरी ओर, जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रशासन से पुतिन के इरादों के प्रति अधिक सावधान रहने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत