NATO में तनाव के बीच Trump की Ankara में एंट्री, Erdogan ने किया स्वागत, दुनिया की निगाहें टिकीं

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार (स्थानीय समय) को NATO समिट से पहले अंकारा पहुँचे। एटीम्सगुट एयर बेस पर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने उनका औपचारिक स्वागत किया। व्हाइट हाउस ने ट्रंप के आगमन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप तुर्की पहुँचे और NATO समिट से पहले राष्ट्रपति @RTErdogan ने उनका स्वागत किया। 7-8 जुलाई को होने वाला हाई-प्रोफाइल NATO समिट ऐसे समय में हो रहा है जब गठबंधन के भीतर रक्षा खर्च, बोझ साझा करने और यूरोपीय सुरक्षा में अमेरिका की भूमिका को लेकर तनाव बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: तुर्की पहुंचकर एर्दोगान को ऐसा क्या तोहफा देने जा रहे ट्रंप, नेतन्याहू बेचैन!

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कई सालों से NATO के दूसरे सहयोगी देश तुर्की को शक की नज़र से देखते रहे हैं। इसकी वजहें थीं - रूस से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदना, सीरिया में पश्चिमी देशों के समर्थन वाली कुर्द सेनाओं पर हमला करना और गठबंधन में शामिल होने की स्वीडन की कोशिश में अड़ंगा लगाना।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court Order: 20 साल बाद रिहा होगा Prisoner, कोर्ट ने SRB की मैकेनिकल कार्यप्रणाली पर लगाई फटकार

SCO Summit के लिए Bishkek पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian, PM Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नजरें

पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Delhi SIR: ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी; 1.45 करोड़ में से 47.7 लाख Voters के नाम लिस्ट से बाहर