इजराइल-हमास युद्धविराम के बाद ट्रंप इजराइल पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को इजराइल पहुंचे। दो साल के युद्ध के बाद अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के तहत हमास द्वारा इजराइल के बंधकों को रिहा करने के साथ इसकी शुरुआत हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक ‘एयर फोर्स वन’ विमान सुबह नौ बजकर 42 मिनट पर बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। विमान तेल अवीव के ‘होस्टेजेज स्क्वायर’ के ऊपर से गुजरा, जहां हजारों लोग जमा थे।

हमास द्वारा रिहा किए गए पहले सात बंधकों के गाजा से इजराइल पहुंचने के ठीक बाद ट्रंप का विमान इजराइल पहुंचा। वहीं, इजराइल भी 1,900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Football मैदान से Iran का Silent Protest, AFC Cup में राष्ट्रगान न गाकर दुनिया को दिया संदेश

Galaxy S26 Series में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का स्पेशल फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे मैसेज

Iran-Israel War की आग में झुलसा Qatar, हमलों के बाद LNG प्रोडक्शन बंद, Europe-Asia में बढ़ी टेंशन

T20 World Cup Semifinal: इरफान पठान ने बताई Abhishek Sharma की बड़ी कमजोरी, England के खिलाफ बन सकती है मुसीबत?