ट्रंप ने चीन को कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर पारदर्शिता बरतने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर ‘‘पारदर्शिता’’ बरतने को कहा ताकि भविष्य में कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में संवाददाताओं से कहा,‘‘हम चाहते हैं कि वे पारदर्शी रहें। हम यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या हुआ ताकि आगे ऐसा कभी नहीं हो।

ट्रंप कोरोना वायरस संकट को ठीक ढंग से नहीं संभाल पाने का चीन पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं। इस बीच ट्रंप प्रशासन पर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से कम से कम 69,000 लोगों की मौत हो गई है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police