डोनाल्ड ट्रंप ने Apple Maps पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर Lake America करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल से अपने मानचित्र ऐप पर ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा है। अमेरिका के गृह मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही इस झील से संबंधित एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में 40 करोड़ डॉलर के बॉलरूम निर्माण को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी

लंबे समय से लेक ओंटारियो के नाम से जानी जाने वाली यह झील अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य और कनाडा के ओंटारियो प्रांत के बीच स्थित है। ‘गूगल मैप्स’ ने अमेरिका में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बीते सप्ताहांत ही इस झील का नया नाम दिखाना शुरू कर दिया था। कंपनी ने इसके लिए ट्रंप के हालिया आदेश और अमेरिकी भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली (जीएनआईएस) द्वारा निर्धारित नामों का इस्तेमाल करने की अपनी पहले से जारी व्यवस्था का हवाला दिया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा

ट्रंप ने पिछले सप्ताह झील का नया नाम ‘‘लेक अमेरिका’’ घोषित किया था। इस फैसले को कनाडा के साथ अमेरिका के जारी व्यापार युद्ध के बीच ट्रंप का उकसाने वाला एक और कदम माना जा रहा है। इस व्यापार युद्ध के कारण सीमा के दोनों ओर शुल्क बढ़ रहे हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर गृह मंत्रालय को अमेरिकी भौगोलिक नामकरण प्रणाली में झील का नाम बदलने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | तमिलनाडु में कुदरत का कहर! IMD ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, चेन्नई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

CJP Connaught Place Tiranga March | दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव डिटेंशन में, रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रमुख नेहा बोरा

LK Advani Hospitalized | बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल. के. आडवाणी सीने में संक्रमण के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Bhagwant Mann की France यात्रा को High Court ने दी हरी झंडी, केंद्र का फैसला रद्द