क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघर में संगीतमय प्रार्थना सभा में शामिल हुए ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2019

पाम बीच (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप दक्षिण बैप्टिस्ट कन्वेंशन से संबद्ध गिरजाघर में संगीतमय प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इसके बाद अपने निजी क्लब के बॉलरूम में उन्होंने अपने परिवार के साथ रात्रि भोज का आनंद उठाया। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में स्थित फैमली चर्च के पादरी जिम्मी स्क्रोगिंन्स और उनके परिवार ने ‘‘कैंडल लाइट क्रिसमस सेलिब्रेशन’’ के दौरान आए ट्रंप का अभिवादन किया। अन्य लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

यहां संगीतमय प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद ट्रंप अपने निजी क्लब में लौट गए जहां उन्होंने क्रिसमस की पूर्व संध्या का भोज लिया। एक संवाददाता ने ट्रंप से महाभियोग के बारे में सवाल पूछा जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘आने वाला वर्ष बढ़िया रहने वाला है।’’ ट्रंप ने दुनियाभर में तैनात अमेरिकी सेना के जवानों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। मंगलवार को फ्लोरिडा से अपने निजी क्लब से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा, ‘‘मैं शुभकामनाएं देता हूं, आपका क्रिसमस बढ़िया रहे।’’

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह