7 नहीं...भारत-पाकिस्तान के बीच गिरे फाइटर जेट्स पर फिर पलटे ट्रंप, जानें अब क्या नया दावा कर दिया

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। लेकिन इस बार दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने जो दावा किया औरउसके साथ जो आंकड़े बताए वो गौर करने वाले हैं। दरअसल इस बार उन्होंने अपने बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो झड़प हुई थी उसमें आठ विमान गिरे थे। आपको बता दें पिछले तीन महीनों में ट्रंप ने बार-बार इन आंकड़ों को बदला है। सबसे पहले उन्होंने दावा किया था कि तीन विमान गिरे थे। फिर उन्होंने कहा था कि पांच विमान गिरे थे। फिर उन्होंने सात विमानों के गिरने का दावा किया था और अब तो उन्होंने यह आंकड़ा आठ विमानों पर पहुंचा दिया। मतलब 3 महीने में चार से पांच बार यह आंकड़े ट्रंप ने अपनी सहूलियत के हिसाब से बदल दिए।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दोहा में चीन के उपराष्ट्रपति हान से मुलाकात की

ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि उनके हस्तक्षेप ने ही भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोका। पाकिस्तान ने ट्रंप के अहं को संतुष्ट करने के लिए उनके इशारे पर काम किया है, जबकि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों का पुरज़ोर खंडन करते हुए कहा है कि युद्धविराम सीधे संपर्क के ज़रिए हुआ था। ट्रंप ने कहा कि मैंने बोला यह युद्ध है और वे इसमें लगे हुए हैं। और वे दो परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं। मैंने कहा कि जब तक आप शांति के लिए सहमत नहीं होते, मैं आपके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करूँगा। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों ने कहा बिल्कुल नहीं। मैंने कहा आप परमाणु शक्ति संपन्न हैं। मैं आपके साथ व्यापार नहीं कर रहा हूँ। अगर आप आपस में युद्धरत हैं, तो हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। 

उन्होंने दावा किया कि 24 घंटे के भीतर ही उन्हें भारत और पाकिस्तान से युद्धविराम समझौते के बारे में फ़ोन आया। मैंने कहा धन्यवाद। चलो व्यापार करते हैं। ट्रम्प ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा क्या यह बढ़िया नहीं है? टैरिफ़ ने ऐसा किया। टैरिफ़ के बिना, यह कभी नहीं होता।

प्रमुख खबरें

भारत को पसंद आया जो विमान, SJ-100, IL114 300 सुपर जेट को खुद चेक करने पहुंचे पुतिन

West Asia हालात सुधरे, Centre ने Commercial LPG की सभी पाबंदियां हटाईं, Industry को राहत

Patna में NABARD का Mango Festival, सीधे किसानों से खरीदें केमिकल-फ्री आम!

Investors की मुनाफावसूली से बाजार में हड़कंप, All Time High से 700 अंक नीचे फिसला Sensex