प्राइमरी चुनाव में जीत के साथ रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार बने ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा और इलिनोइस से प्राइमरी चुनाव जीतकर नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की अध्यक्ष रोन्ना मैक्डेनियल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का आधिकारिक तौर पर संभावित उम्मीदवार बनने पर डोनाल्ड जे. ट्रम्प को बधाई।’’73 वर्षीय ट्रम्प को रिपब्लिकन पार्टी का संभावित उम्मीदवार बनने के लिए कोई खास मुकाबले का सामने नहीं करना पड़ा और फ्लोरिडा एवं इलिनोइस के नतीजे पहले से ही स्पष्ट थे। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस खतरे के बीच अमेरिका में मंडरा रहा कामबंदी का खतरा

मैक्डेनियल ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी एकजुट है, जमीनी स्तर पर हमारा अभियान अच्छे तरीके से चल रहा है तथा हम चार और वर्षों के लिए तैयार हैं।’’वहीं, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्मोन्ट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स के खिलाफ मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से फ्लोरिडा और इलिनोइस में प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। इसके साथ ही वह डेमाक्रेटिक पार्टी का उम्मीदावार बनने की ओर एक कदम आगे बढ़ गए हैं। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा