Reliance US Deal Explained | Donald Trump का धमाका! टेक्सास में खुलेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी, रिलायंस करेगा 300 अरब डॉलर का 'ऐतिहासिक' निवेश

By रेनू तिवारी | Mar 11, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को एक ऐसी घोषणा की है जिसने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी कि भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) टेक्सास के ब्राउन्सविले बंदरगाह पर एक नई विशाल तेल रिफाइनरी के निर्माण में निवेश करेगी। ट्रंप ने इसे "अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा ऊर्जा समझौता" करार दिया है। इस घोषणा के बाद बुधवार को रिलायंस के शेयरों में भी करीब 2% का उछाल देखा गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से हालांकि अभी तक इस समझौते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ट्रंप ने कहा, ‘‘ भारत में हमारे साझेदारों और उनकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को इस बड़े निवेश के लिए धन्यवाद।’’ उन्होंने कहा कि ब्राउन्सविल बंदरगाह पर बनने वाली नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को ऊर्जा उपलब्ध कराएगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी एवं हजारों रोजगार उत्पन्न करेगी।

‘अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग’ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उसे फरवरी में एक ‘‘वैश्विक प्रमुख ऊर्जा कंपनी’’ से नौ अंकों की राशि का निवेश प्राप्त हुआ है जिसका मूल्यांकन 10 अंकों में किया गया है। ‘अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग’ ने यह भी कहा कि उसने उसी वैश्विक ऊर्जा कंपनी के साथ 20 वर्ष के लिए बाध्यकारी आपूर्ति समझौते का प्रारूप भी तैयार किया है, जिसके तहत अमेरिका में उत्पादित ऊर्जा, जो पूरी तरह ‘अमेरिकी शेल’ तेल से प्राप्त होगी...की खरीद, प्रसंस्करण और वितरण के लिए प्रतिबद्धता सुनिश्चित की गई है।

इसे भी पढ़ें: Iran के मिसाइल हमलों में भारी गिरावट! सैन्य तबाही की प्लानिंग या Tehran की कोई नई रणनीति?

विज्ञप्ति में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम नहीं दिया गया है और न ही परियोजना में किए जाने वाले निवेश की राशि का उल्लेख किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह इस रिफाइनरी परियोजना का निर्माण कार्य 2026 की दूसरी तिमाही में शुरू करने की योजना बना रही है।

प्रमुख खबरें

गुरु पूर्णिमा: भगवा ध्वज, हिंदुत्व और राष्ट्र निर्माण की अखंड चेतना

CWG 2026: Harjinder Kaur और Gulveer Singh ने जीता Silver Medal, मुक्केबाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन

Sawan 2026 में क्यों जरूरी है Satvic Diet? आयुर्वेद ने बताया कमजोर Digestive System का पूरा विज्ञान

बाघों की घटती आबादी पर विराम की चुनौती अभी भी बरक़रार?