ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा ‘प्रहार’, 39 देशों के लोगों के लिए US में No Entry!

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार यानी 16 दिसंबर को एक नया घोषणापत्र प्रोक्लेमेशन पर साइन कर दिए हैंइससे अमेरिका में एंट्री पर पूरी तरह से या पार्शियल बैन वाले देशों की संख्या 19 से बढ़कर 39 हो गई हैयह बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू होंगेव्हाइट हाउस के मुताबिक यह प्रतिबंध उन देशों पर लगाए गए हैं जहां स्क्रीनिंग, वेटिंग लिस्ट और जानकारी साझा करने में गंभीर कमियां हैंइसका मकसद अमेरिका की राष्ट्र सुरक्षा, आतंकवाद विरोध और इमीग्रेशन कानून को मजबूत करना हैकई देशों में आतंकवादी गतिविधियां, भ्रष्टाचार और वीजा ओवरस्टे की हाई फ्रीक्वेंसी को इसकी वजह बताया गया है

जिन लोगों के पास पहले से वीजा है, जो अमेरिका के वैध स्थायी निवासी हैं, जो राजनयिकों या खिलाड़ियों जैसी कुछ विशेष वीजा श्रेणियां के तहत अमेरिका आते हैं या जिनका अमेरिका में प्रवेश देश के हित में माना जाता है, उन्हें इन प्रतिबंधों से छूट दी गई हैघोषणा में कहा गया है कि ये बदलाव एक जनवरी से प्रभावी होंगेजून में ट्रंप ने घोषणा की थी कि 12 देशों के नागरिकों को अमेरिका आने से प्रतिबंधित किया जाएगा

इसे भी पढ़ें: ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

आपको बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी मुस्लिम बहुल देशों पर ट्रैवल बैन लगाया थाजिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी थी। बाइडन जब आए तो उन्होंने यह ट्रैवल बैंड्स हटा दिए। अब दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने एक बार फिर से यह कारवाही शुरू कर दी है। जनवरी 2025 से ट्रंप ने इमीग्रेशन को सख्त करना शुरू कर दिया था। जून महीने में 19 देशों पर बैन लगाया गया। नवंबर में वाशिंगटन में एक अफगान व्यक्ति द्वारा नेशनल गार्ड पर हमले के बाद ट्रंप ने और सख्ती की बात कही। दिसंबर में यह विस्तार हुआ। वाइट हाउस का कहना है कि यह डाटा आधारित फैसला है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह फैसला जरूरी है। हालांकि कई संगठनों ने इसकी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कई देशों के लोगों को अनुचित तरीके से प्रभावित करेगा। 

प्रमुख खबरें

Taiwan पर Xi Jinping का नया दांव? Ethnic Unity Law से China कैसे कस रहा है वैश्विक शिकंजा

Ranbir Kapoor की Ramayana के Trailer Release पर आया बड़ा अपडेट

Indonesia में PM Modi का गंगा-महाकम विजन, Indo-Pacific में बढ़ेगी भारत की धाक!

Dharmendra की इस एक सीख ने पूरे Deol Family को बांध रखा है, Hema Malini ने खोला ये राज