समझदारी तो इसी में है...मादुरो को ट्रंप की दो टूक, तेल टैंकर जब्ती से भड़का अमेरिका-वेनेजुएला तनाव

By अभिनय आकाश | Dec 23, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के लिए सत्ता छोड़ना एक समझदारी भरा कदम होगा, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका दक्षिण अमेरिकी देश पर सैन्य और आर्थिक दबाव बढ़ाना जारी रखे हुए है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी सरकार की मौजूदा रणनीति मादुरो को पद से हटाने के लिए बनाई गई है, ट्रंप ने अंतिम लक्ष्य के बारे में कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की, लेकिन वेनेजुएला के नेता को दी गई अपनी सलाह के बारे में उन्होंने साफ कहा।

इसे भी पढ़ें: बीच समुंदर अमेरिका ने दिखाई दादागिरी, वेनेजुएला के तेल टैंकर को किया जब्त

ट्रम्प ने कहा कि कांगो समेत अन्य देशों में भी लोगों की ऐसी ही आवाजाही देखी गई थी, लेकिन उन्होंने अमेरिकी दक्षिणी सीमा पर संकट की भयावहता के लिए पिछली सरकार को दोषी ठहराया। ट्रम्प ने आगे कहा हमने उन्हें सीधे अंदर आने दिया क्योंकि हमारे यहाँ एक मूर्ख राष्ट्रपति शासन कर रहे थे। लेकिन अब आपके पास कोई मूर्ख राष्ट्रपति नहीं है। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर कैरेबियन में अपनी बढ़ी हुई सैन्य उपस्थिति को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान बताया है, लेकिन ये हालिया टिप्पणियाँ इस महीने वेनेजुएला के तट पर दो टैंकरों को जब्त किए जाने के बाद आई हैं। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन