By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2021
नॉर्थ कैरोलाइना। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेताओं से अगले साल के मध्यावधि चुनावों में उनके प्रति वफादार रहे उम्मीदवारों का समर्थन करने का आह्वान किया। ट्रंप (74) ने 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी जताने की संभावनाओं को बल दिया है लेकिन पहले कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए अगले साल के चुनावों में अपने सहयोगियों के लिए प्रचार अभियान चलाने पर जोर दिया है। ट्रंप ने एक घंटे और 20 मिनट तक दिए भाषण में कहा, ‘‘अमेरिका का अस्तित्व अगले साल मध्यावधि चुनाव से लेकर हर स्तर पर रिपब्लिकन नेताओं का निर्वाचन करने की हमारी क्षमता पर निर्भर करता है।’’