ट्रंप ने फ्लोरिडा में छह जनवरी को होने वाले अपने संवाददाता सम्मेलन को किया रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमले का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन रद्द कर दिया है। यह संवाददाता सम्मेलन फ्लोरिडा में छह जनवरी को होने वाला था। ट्रंप ने मंगलवार शाम एक बयान में कहा कि संवाददाता सम्मेलन के बजाय वह इस महीने के अंत में एरिज़ोना में एक रैली में अपनी बात लोगों के सामने रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट का प्रयास कर रही: असदुद्दीन ओवैसी

ट्रंप ने कहा, ‘‘ छह जनवरी के मामले पर डेमोक्रेट्स की अचयनित समिति, दो असफल रिपब्लिकन और ‘फेक न्यूज मीडिया’ के पूर्वाग्रह और झूठ को देखते हुए, मैं छह जनवरी को मार-ए-लागो में अपने संवाददाता सम्मेलन को रद्द कर रहा हूं और इसके बजाय कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर 15 जनवरी को एरिज़ोना में मेरी रैली के दौरान बात करूंगा।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ