Trump ने स्वास्थ्य बीमा एजेंसी की अगुवाई के लिए डॉ ओज को चुना, लुटनिक होंगे वाणिज्य विभाग के प्रमुख

By Prabhasakshi News Desk | Nov 20, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए डोनाल्ड ट्रंप ने हार्ट सर्जन डॉ मेहमत ओज को अमेरिका के लाखों बुजुर्ग, गरीब और दिव्यांग लोगों के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम की निगरानी करने वाली एजेंसी का प्रमुख चुना। अपनी कैबिनेट का चयन कर रहे ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट के अधिकारी होवार्ड लुटनिक को वाणिज्य विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘डॉ ओज लोगों को रोग रोकथाम के लिए प्रोत्साहित करने के लिहाज से काम करेंगे ताकि हमें हमारे महान देश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होने वाले प्रत्येक डॉलर के विश्व में सर्वश्रेष्ठ परिणाम मिलें।’’

वह ट्रंप के मुखर समर्थक रहे हैं और पिछले कुछ दिन में उन्होंने देश की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ‘स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग’ के लिए रॉबर्ट एफ केनेडी जूनियर के नामांकन के प्रति समर्थन जताया है। ओज सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेस के प्रशासक के नाते केनेडी के अधीन काम करेंगे। सीनेट की मुहर लगने के बाद ओज ‘मेडिकेड, मेडिकेयर एंड अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के तहत कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार होंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ सोशल’ पर घोषणा की कि ‘‘लुटनिक हमारे टैरिफ और व्यापार एजेंडा की अगुवाई करेंगे और उन पर अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की अतिरिक्त प्रत्यक्ष जिम्मेदारी होगी।

प्रमुख खबरें

विदेश में पढ़ाई के आरोपों पर बोले CJP फाउंडर Abhijit Dipke- स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पूरी की US में पढ़ाई

आखिर क्यों पूरा नहीं कर पाते शिक्षा मंत्री अपना कार्यकाल

Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi के विश्वासघात वाले बयान पर भड़की DMK ने Congress को बताया जहरीला साँप

Jharkhand Student Protest | रांची में दिखा जंतर-मंतर जैसा नजारा, छठे दिन भी डटे रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थी, बारिश के बीच छात्र नेता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल