मूर्ख व्यक्ति हैं सीनेटर मिट रोमनी, उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाए: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कटु आलोचक एवं रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाने की अपील की है। रोमनी ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप को  धोखेबाज  कहा था और यूक्रेन मुद्दे को संभालने को लेकर उनकी आचोलना की थी। ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, मैंने सुना है कि उटा के लोगों को लग रहा है कि अंहकारी सीनेटर मिट रोमनी को वोट देकर उन्होंने बड़ी गलती। मैं इससे सहमत हूं! वह एक मूर्ख व्यक्ति हैं। मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिये। 

ट्रंप ने एक और ट्वीट किया कि डेमोक्रेट न केवल 2020 के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं, बल्कि 2016 के चुनाव को लेकर भी उन्होंने ऐसा ही प्रयास किया। गौरतलब है कि ट्रंप ने चीन और यूक्रेन से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ जांच का अनुरोध किया था, जिसे लेकर रोमनी ने शुक्रवार को ट्रंप की आलोचना की थी। रोमनी ने ट्वीट किया था कि चीन और यूक्रेन से बाइडेन के खिलाफ जांच का राष्ट्रपति का अनुरोध गलत और भयावह है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास