अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री ने ट्रंप पर लगाया आरोप, कहा- पूर्व राष्ट्रपति ने आव्रजन प्रणाली को किया ध्वस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मायोरकास ने सोमवार को आरोप लगाया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी आव्रजन प्रणाली को ध्वस्त कर दिया और इसे ‘‘नए सिरे से पुन: बनाने में’’ समय लगेगा। पूर्ववर्ती ट्रंप सरकार ने अमेरिका में शरण मांगने वालों के लिए आव्रजन नियम कड़े कर दिए थे और अमेरिकी कर्मियों की रक्षा के लिए योग्यता के आधार पर आव्रजन प्रणाली की वकालत की थी। मायोरकास ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पूर्ववर्ती प्रशासन की निर्दयता को एक व्यवस्थित, मानवीय एवं सुरक्षित आव्रजन प्रणाली के जरिए बदलने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं और हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह मुश्किल है और इसमें समय लगेगा, लेकिन इस बात का भरोसा है कि हम यह कर लेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर