Iran को 30 बिलियन डॉलर देने की खबर को ट्रंप ने किया खारिज, बताया फेक न्यूज मीडिया का एक और बीमार दुष्प्रचार

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2025

पांच दिन पहले ईरान पर बीटू बॉम्बर्स से बम बरसाने वाले ट्रम्प को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति का पारा चढ़ा दिया। दरअसल, सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ट्रम्प प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वह ईरान को नागरिक (सिविलियन) एटमी प्रोग्राम के लिए लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए की मदद दिलाने को तैयार है। फोदों साइट के बदले नया एटमी केंद्र बनाने का प्रस्ताव भी है। ईरान को कुछ प्रतिबंधों में ढील देकर 50 हजार करोड़ की जब्त संपत्ति (फ्रोजेन एसेस्ट्स) जारी करने की भी योजना है। अगले हफ्ते प्रस्तावित बैठक में कतर मुख्य मध्यस्थ हो सकता है। हालांकि रिपोर्ट सामने आने के बाद इसको लेकर ट्रंप का रिएक्शन भी आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि उनके प्रशासन ने ईरान को असैन्य परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम विकसित करने के लिए 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक देने पर विचार किया था।

इसे भी पढ़ें: हमले से घबराकर अपने डैडी के पास भागना पड़ा...Iran ने एक साथ अमेरिका-इजरायल दोनों को रगड़ दिया, ट्रंप को जुबान संभालकर बात करने की दी चेतावनी

इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रम्प ने शत्रुता को समाप्त करने के लिए इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा की। इजरायल, जिसे व्यापक रूप से मध्य पूर्व में एकमात्र परमाणु-सशस्त्र राज्य माना जाता है, ने कहा कि उसके आक्रमण का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना था। इजरायल के विपरीत, ईरान परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षरकर्ता बना हुआ है। ईरान में सक्रिय, समन्वित परमाणु हथियार कार्यक्रम का कोई विश्वसनीय संकेत नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Preeti Pawar और Ankush Panghal राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचे

Tamil Nadu के Dindigul में घोड़ा चरने के विवाद में किसान की हत्या, इलाके में तनाव

Jharkhand के Governor Santosh Gangwar बोले- छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है सरकार

Khelo India योजना के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने 29,000 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी