वर्ष 2016 में ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के सलाहकार पर रूसी मीडिया के लिए काम करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2024

अमेरिका सरकार ने वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के सलाहकार की भूमिका निभाने वाले दिमित्री साइम्स (रूस में जन्मे एक अमेरिकी नागरिक)को एक प्रतिबंधित रूसी सरकारी टेलीविजन के लिए काम करने और इससे प्राप्त धन का शोधन करने का आरोपी ठहराया है।

रूस के सरकारी टेलीविजन पर अमेरिका ने 2022 में प्रतिबंध लगाया था। यह प्रतिबंध यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में लगाया गया था। दिमित्री (76) और उनकी पत्नी अनासतासिया का वर्जीनिया में घर है और माना जा रहा है कि वे इस समय रूस में हैं।

दिमित्री वाशिंगटन में एक ‘थिंकटैंक चलाते हैं, जिसने ट्रंप के चुनाव अभियान में परामर्श दिया था। अमेरिकी कानून के अनुसार, यदि दिमित्री और उनकी पत्नी इस आरोप में दोषी पाई गईं तो उन्हें 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

प्रमुख खबरें

आज रात एक पूरी सभ्यता का हो जाएगा अंत, ट्रंप अब ईरान में वही करेंगे जिसका पूरी दुनिया को था डर?

Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग