Trump ने कर ली चीन की नींद उड़ाने वाली वेपन डील! ताइवान को 10 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार बेचेगा अमेरिका

By अभिनय आकाश | Dec 19, 2025

ताइवान के लिए 10 अरब डॉलर के हथियार पैकेज को अमेरिका द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद चीन ने वाशिंगटन को कड़ी चेतावनी जारी की है। यह ताइवान के इतिहास में सबसे बड़े हथियार सौदों में से एक है। इस सौदे में हिमर्स रॉकेट सिस्टम, हॉवित्जर, ड्रोन और टैंक-रोधी मिसाइलें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य असममित युद्ध के माध्यम से संभावित चीनी आक्रमण को रोकने की ताइवान की क्षमता को मजबूत करना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ताइवान को 10 अरब डॉलर से ज्यादा की कीमत के हथियारों की बिक्री के एक पैकेज की घोषणा की है। इसमें मध्यम दूरी की मिसाइलें, होवित्जर तोपें और ड्रोन शामिल हैं। अमेरिका के इस कदम पर चीन ने आक्रोश जताया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार देर रात इन हथियार सौदों की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR

Kolkata में TMC का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र और Election Commission के खिलाफ मार्च

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई