ट्रंप ने क्यों कहा की जुलाई तक खत्म होगा कोरोना वायरस का कहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हजारों लोगों की जान लेने वाली और दुनिया भर के देशों के जनजीवन की रफ्तार थामने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अमेरिका को जुलाई अंत तक निजात मिल सकती है।

प्रकोप से कब तक पार पाया जा सकेगा के सवाल पर ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “ मुझे ऐसा लगता है कि अगर हम इस दिशा में बहुत अच्छे से काम करें तो उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त तक हमें इससे छुटकारा मिल जाएगा। ”

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर दागे गए रॉकेट, 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत

ट्रंप का कहना है कि वायरस के चलते अमेरिका “संभवत:” आर्थिक मंदी की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों से 10 से अधिक की संख्या में कहीं भी जमा ना होने की अपील करते हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश