Trump Action On H1B Visa | कानूनी पेंच में फंसे ट्रंप! 20 राज्यों ने ठोका मुकदमा

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एच1बी वीजा को लेकर अपने घर में ही घिरते नजर आ रहे है। 20 राज्यों ने मुकदमा ठोक दिया है। कैर्लिफोन्रिया की अगुवाई में वीजा फीस बढ़ाने पर ट्रंप का विरोध किया गया है।  एच1बी वीजा को लेकर 1 लाख डॉलर के चार्ज के खिलाफ 20 राज्यों ने मुकदमा किया है। राज्यों का तर्क है कि यह नीति गैरकानूनी है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा सहित आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं के लिए खतरा है। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा, जिनका कार्यालय इस मुकदमे का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास इतनी अधिक फीस लगाने का अधिकार नहीं है। बोंटा ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाई गई अवैध 100,000 डॉलर की एच-1बी वीजा फीस सार्वजनिक नियोक्ताओं और आवश्यक सेवाओं के प्रदाताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ डालती है, जिससे श्रम की कमी और बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: 193 देशों के सामने भारत ने दिखाया अपना रौद्र रूप, पाकिस्तान को उसी के फंदे में जकड़ दिया

राज्यों ने चेतावनी दी है कि यह शुल्क कर्मचारियों की कमी को और बढ़ा देगा। 2024-2025 में, 74% अमेरिकी स्कूल जिलों ने विशेष शिक्षा, विज्ञान, अंग्रेजी भाषा और विदेशी भाषाओं में शिक्षण पदों को भरने में कठिनाई की सूचना दी। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में, 2024 में चिकित्सा और स्वास्थ्य व्यवसायों के लिए लगभग 17,000 H-1B वीजा जारी किए गए, जिनमें से आधे चिकित्सकों और सर्जनों को दिए गए। अनुमान है कि 2036 तक अमेरिका में 86,000 डॉक्टरों की कमी हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Mimi की शूटिंग के दौरान Kriti Sanon को लेना पड़ा था बड़ा फैसला, सालों बाद किया खुलासा

2008 Ahmedabad Serial Blasts Case पर Gujarat High Court Verdict आतंकवाद के खिलाफ India की Zero Tolerance Policy का सशक्त उदाहरण है

AC Tips: Monsoon में कूलिंग और बिल दोनों बचाएगी ये सीक्रेट सेटिंग, जानें सही Temperature

Pregnant Deepika Padukone का पावरफुल डांस, Hilton के नए Ad Video ने मचाई धूम