Trump Pauses Tariff For 90 Days | ट्रंप मेहरबान, अमेरिका के फैसले से कैसे फायदे में रहेगा हिंदुस्तान

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2025

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले इस वक्त दुनिया से ज्यादा चीन पर तबाही वाले साबित हो रहे हैं। ट्ंप के फैसले अब लगातार चीन पर और ज्यादा सख्त हो रहे हैं। इस बार चीन पर सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार करते हुए चीन को पूरी तरह तोड़ने की सीधी चेतावनी ट्रंप ने दे दी है। ट्रंप ने चीन के सामानों पर 125 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है। ये अब तक का सबसे बड़ा आयात शुल्क है। चीन पर टैरिफ लगाकर अमेरिका ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी का हुआ तो वो भारत समेत उन 75 देशों का हुआ जो ट्रंप के साथ बातचीत की कोशिश कर रहे थे।

वहीं प्रेसिडेंट शी जिनपिंग को अपने सामने न झुकता देख चीन पर लगा टैरिफ 125 प्रतिशत कर दिया गया, 100 साल में सबसे ज्यादा। ट्रंप के इस फैसले से सबसे बड़ा प्रभाव उस के शेयर मार्केट में देखने को मिला है। जिस तरह से हमारे यहां सेंसेक्स-निफ़्टी चलते हैं उसी तरह से डाओजोन्स अमेरिका के शेयर मार्केट को देखता है और उसी तरह एसएनपी 500 भी होता है। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रम्प ने रेसिप्रोकल ट्ररीफ पर 90 दिनों के होल्ड का अनाउंस किया एसएनपी 500 एकदम से उछाल मार गया और 6% हाई चला गया। 

प्रमुख खबरें

Skincare Tips: चेहरे के जिद्दी पिंपल्स से राहत दिलाएगा Neem and Clove का फेस पैक, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

सामाजिक सद्भाव और रिश्ते दांव पर लगाकर सत्ता हासिल करना राजनीति नहीं: एकनाथ खडसे

AFC Under-20 क्वालीफायर में मजबूत सीरिया के खिलाफ अपनी रणनीति पर पूरा ध्यान रखेगी भारतीय Football टीम

नेपाल बाढ़ में फंसे केरल के 45 लोग सुरक्षित, सात अन्य की तलाश जारी: नोर्का रूट्स