सस्ता खरीदो और दुनियाभर में बेचो...ट्रंप को चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे पुतिन, भारत के लिए और कम किए तेल के दाम

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2025

डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टैरिफ लगा रहे हैं। रूस से तेल क्यों लेते हो ये कहकर आंखें दिखा रहे हैं। नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। लेकिन पुतिन ने तो मानो ट्रंप को चिढ़ाने की जिद ठान रखी है। चीन के तिनजियांग में पुतिन-मोदी की मुलाकात के बाद अब भारत को रूस की तरफ से ऐसा ऑफर दिया गया है, जिसे सुनकर अमेरिका बौखला जाएगा। रूस का कच्चा तेल भारत के लिए और भी सस्ता हो गया है। मास्को ने 3-4 डॉलर प्रति बैरल तक की अतिरिक्त छूट की पेशकश की है। यह अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस के यूराल क्रूड को सितंबर के अंत और अक्टूबर में होने वाली शिपमेंट के लिए कम कीमत पर पेश किया जा रहा है। पिछले हफ़्ते यह छूट बढ़ाकर लगभग 2.50 डॉलर प्रति बैरल कर दी गई, जो जुलाई में लगभग 1 डॉलर थी। 

इसे भी पढ़ें: रूसी तेल रोकने चला था यूरोप, अब खुद ही फंस गया, ईरान को लेकर UNSC में बड़ा खेल हो गया

चीन में मोदी-ट्रम्प की मुलाक़ात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। सोमवार सुबह शिखर सम्मेलन के बाद, दोनों नेता एक ही कार में अपनी द्विपक्षीय बैठक स्थल तक साथ-साथ गए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद, राष्ट्रपति पुतिन और मैं अपनी द्विपक्षीय बैठक स्थल तक साथ-साथ गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है। सूत्रों के अनुसार, रूसी नेता ने लगभग 10 मिनट तक इंतज़ार किया ताकि प्रधानमंत्री मोदी उनकी कार में उनके साथ शामिल हो सकें। फिर दोनों नेता कार में साथ-साथ यात्रा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते रहे। द्विपक्षीय बैठक स्थल पर पहुँचने के बाद भी उन्होंने कार में 50 मिनट और बिताए।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस