Trump मोदी-मोदी करते नहीं थक रहे, इधर पुतिन ने किया अक्टूबर में दिया न्यौता स्वीकार, भारत दौरे पर आ रहे

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2024

क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने जानकारी देते हुए बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन निकट भविष्य में भारत का दौरा करने के लिए तैयार हैं। हालांकि सटीक तारीखों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। यह घोषणा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का संकेत देती है। पिछले महीने की शुरुआत में जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर पुतिन के साथ बैठक की, तो उन्होंने राष्ट्रपति को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए अगले साल भारत आने का निमंत्रण दिया।

इसे भी पढ़ें: Russia पर अब बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला करेगा यूक्रेन? हारते ही बाइडेन ने दी जेलेंस्की को खुली छूट

पेसकोव ने पुतिन की आगामी भारत यात्रा पर कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हम उनकी यात्रा की सटीक तारीखों पर काम करेंगे... बेशक, प्रधानमंत्री मोदी की दो रूस यात्राओं के बाद, अब हमारे पास राष्ट्रपति की भारत यात्रा है, इसलिए हम इसका इंतजार कर रहे हैं। , इस साल की शुरुआत में मोदी ने दो अलग-अलग मौकों पर रूस का दौरा किया और भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए पुतिन से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Pellet Gun Controversy के बीच CRPF DG ने बढ़ाया जवानों का मनोबल, बोले- निडर होकर करें ड्यूटी, मैं देख लूँगा

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बेचने के आरोप में लेखा विभाग का कर्मचारी निलंबित

ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 35 हुई, अधिकारियों ने दी जानकारी

छात्रसंघ चुनाव बहाली और लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता