Trump Call PM Modi: बार-बार फोन मिलाते रह गए ट्रंप, मोदी ने नहीं किया रिसीव

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

"दबाव कितना भी क्यों न आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते जाएंगे।" पीएम मोदी का ये बयान इन दिनों ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच खूब वायरल हो रहा है। वहीं अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा जर्मनी के एक अखबार ने किया है। इस अखबार का नाम फ्रैंटफर्टर अल्गमाइना जाइटो जर्मन भाषा में जाइटो का मतलब अखबार होता है। इस अखबार ने पीएम मोदी को लेकर जो खुलासा किया है। वो होश उड़ा देने वाला है। डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के बाद जर्मन अखबार ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल के हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार बार फोन किया, लेकिन भारतीय नेता ने उनके कॉल को अस्वीकार कर दिया। सूत्रों का हवाला देते हुए, जर्मन अखबार फ्रैंकफर्टर अल्गेमाइन ने दावा किया कि यह मोदी के गुस्से की गहराई, बल्कि उनकी सावधानी का नतीजा था। यह रिपोर्ट ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (जीपीपीआई) के सह-संस्थापक और निदेशक थॉर्स्टन बेनर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एफएजेड का दावा है कि ट्रंप ने हाल के हफ्तों में मोदी को चार बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन मोदी ने इनकार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: 50% Tariffs से हिल गई भारतीय अर्थव्यवस्था, China, Vietnam, Turkey और Pakistan को होगा फायदा

भारत का अमेरिका पर पलटवार

भारत ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए ट्रंप प्रशासन के कदम को "अनुचित, अनुचित और अविवेकपूर्ण" बताया। एक बयान में, केंद्र सरकार ने कहा कि वह देश के राष्ट्रीय हितों, खासकर किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और उद्यमियों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया। गुजरात के अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे में मैं छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों से कहना चाहता हूँ कि मोदी जी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। मेरी सरकार आपके हितों से कभी समझौता नहीं करेगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम उसे झेलेंगे। लेकिन आपके हितों को कभी नुकसान नहीं पहुँचाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rohtas के Karamchat Dam पर शुरू हुई Bihar की पहली Luxury Houseboat सेवा

Bihar के 629 PM SHRI और सरकारी स्कूलों में खुलेंगी Soil Testing Lab, बोले विजय कुमार सिन्हा

Priyanka Gandhi ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, VB-G-RAM-G योजना का बकाया फंड मांगा

भारत और UK व्यापार समझौते के बाद Scotch Whisky पर Import Duty को लेकर विवाद