Kejriwal का फॉर्मूला ट्रंप को आया पसंद, किस ऐलान पर AAP संयोजक ने ट्वीट कर दिया ये रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अक्सर उनके विरोधियों की तरफ से फ्री की रेवड़िा बांटने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा जाता है। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो पोस्ट किया है। ट्रम्प ने डेट्रॉइट इकोनॉमिक क्लब में बोलते हुए निर्वाचित होने पर एक साल के भीतर बिजली की लागत आधी करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि मैं 12 महीनों के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमत आधी कर दूंगा। हम गंभीरता से अपनी पर्यावरणीय मंजूरी में तेजी लाएंगे और अपनी बिजली क्षमता को जल्दी से दोगुना कर देंगे। इससे मुद्रास्फीति कम हो जाएगी और अमेरिका और मिशिगन पृथ्वी पर सबसे अच्छी जगह बन जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Trump Tower के निवासियों को वादा कर नहीं दी गई निजी जेट में फ्री उड़ान, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

केजरीवाल ने भाजपा की डबल इंजन सरकारों पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे देश भर में विफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि डबल इंजन सरकार का मतलब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में मुफ़्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसी रियायती सेवाओं को लोगों के लिए अपनी छह रेवड़ी के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता में आई तो ये मुफ्त सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। 

For detailed delhi political news in hindi, click here

प्रमुख खबरें

Supreme Court की टिप्पणी के बाद भी Tamil Nadu दो-भाषा नीति पर अड़ा, Navodaya School को जमीन देने से इनकार

Asian Games से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सही साइज की किट का इंतजार

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी