ट्रंप का मेड इन अमेरिका आईफोन टिम कुक को पड़ सकता है भारी, क्यों आसान नहीं है एप्पल का भारत छोड़ना?

By अभिनय आकाश | May 17, 2025

एप्पल के को-फाउंडर स्टीब जॉब्स ने कहा था कि Have the courage to follow your heart and intuition, because they somehow already know what you truly want to become यानी आप अपने दिल और अंतरज्ञान को मानने की हिम्मत रखें। ये किसी न किसी तरह से पहले से ही जानते हैं कि आप वास्तव में क्या बनना चाहते हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक आज अपने बॉस, दोस्त और मार्गदर्शक स्टीब जॉब्स के बताए इसी रास्ते पर चल रहे हैं। इस लिए इस बात की संभावना बेहद कम है कि भारत छोड़ने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाह टिम कुक ट्रंप से लेंगे। कतर की राजधानी दोहा के बिजनेस समारोह में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को भारत में नया निवेश नहीं करने की सलाह दी थी। 

आसान नहीं है एप्पल का भारत छोड़ना

ट्रंप चाहते हैं कि फोन को बनाने का काम भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में हो। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। भारत में आईफोन की फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति को औसतन 24650 रुपए प्रति माह वेतन मिनते हैं। जबकि अमेरिका में यही कास्ट बढ़कर कम से कम 2 लाख 46 हजार 500 रुपए प्रति माह हो जाएगी। यानी एक फोन को असेंबल करने का खर्चा तीस डॉलर से बढ़कर 300 डॉलर हो जाएगा। एप्पल एक हजार डॉलर के एक फोन पर 450 डॉलर कमाता है। लेकिन फोन बनाने का काम अगर अमेरिका शिफ्ट हो जाता है तो एप्पल की कमाई घटकर 150 डॉलर रह जाएगी। ऐसे में एप्पल कीमतें बढ़ा देगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत में मत बनाओ सामान, ट्रंप ने एपल के CEO से ये क्या कह दिया!

तीन गुणा महंगे होंगे मेड इन अमेरिका आईफोन 

एक अनुमान के मुताबिक मेड इन अमेरिका आईफोन को खरीदने के लिए अमेरिका के लोगों को एक हजार डॉलर के मुकाबले तीन हजार डॉलर खर्च करने होंगे। अगर ऐसा होता है तो एप्पल की कमाई काफी कम हो जाएगी। कोई भी कारोबार मुनाफे के लिए होता है। समाजसेवा या नुकसान के लिए नहीं। एप्पल के सीईओ टिम कुक इस बात को जानते हैं कि भारत और चीन में कम वेतन पर काम करने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है। अलग अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में काम करने वाले लोगों की संख्या 78 करोड़ है। भारत में ये संख्या 59 करोड़ और अमेरिका में केवल 17 करोड़ है। एप्पल चीन पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है क्योंकि अभी उसका 80 प्रतिशत उत्पादन वहीं से होता है।

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश