ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में खाड़ी देशों के नेताओं से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में दो खाड़ी देशों के नेताओं से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब इजराइल और सीरिया के बीच हिंसा ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के ट्रंप के संकल्प पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

गाजा में जारी संघर्ष और क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं के बीच ट्रंप ने आर्थिक विकास के माध्यम से राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देने पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। बहरीन के युवराज सलमान बिन हमद अल खलीफा से मुलाकात के दौरान ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्हें जो भी चाहिए था, (उसमें) हमने उनकी मदद की। और हमें जो भी चाहिए था, उन्होंने (उसमें) हमारी मदद की।’’

बहरीन एक पुराना सहयोगी है जो पश्चिम एशिया में अमेरिकी पांचवें बेड़े की मेज़बानी करता है। इस बेड़े का मुख्य मिशन पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना है। कतर के प्रधानमंत्री सानी बुधवार शाम ट्रंप के साथ रात्रिभोज के लिए ‘व्हाइट हाउस’ में थे।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक: मंत्री यतींद्र ने पिता सिद्धरमैया के चुनावी राजनीति छोड़ने के फैसले का किया समर्थन, स्वास्थ्य को दी प्राथमिकता

CWG में भारत की दोहरी सफलता! Sreeshankar और Sajan Prakash फाइनल में, मेडल की उम्मीदें बढ़ीं

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

Delhi HC का बड़ा आदेश, Salman Khan की याचिका पर Kala Hiran Movie के सारे लिंक हटाने के निर्देश