ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत नामित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नामित किया है। सर्जियो गोर वर्तमान में ‘व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस’ के निदेशक हैं।

ट्रंप ने कहा कि गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की भूमिका भी निभाएंगे। यह घोषणा अमेरिका और भारत के बीच शुल्क को लेकर जारी तनाव के बीच की गई है।

ट्रंप ने कहा कि गोर और उनकी टीम ने संघीय विभागों और एजेंसियों में लगभग 4,000 अधिकारियों की भर्ती ‘‘रिकॉर्ड समय’’ में की है जिससे 95 प्रतिशत से अधिक पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोर के नाम पर मुहर लगने तक वह ‘व्हाइट हाउस’ में अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। इससे पहले एरिक गार्सेटी मई 2023 से जनवरी 2025 तक भारत में अमेरिका के राजदूत थे।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी