Nuclear Deal पर बात बिगड़ी तो भड़के Trump, Hormuz में US Warships तैनात, नाकाबंदी का ऐलान

By एकता | Apr 12, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता के बेनतीजा खत्म होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा सैन्य फैसला लिया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में तुरंत प्रभाव से नाकाबंदी शुरू करेगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उन जहाजों को भी रोका जाएगा जिन्होंने ईरान को टोल टैक्स का भुगतान किया है।

इसे भी पढ़ें: Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

वार्ता की विफलता पर ट्रंप का कड़ा रुख

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट के जरिए बताया कि इस्लामाबाद बैठक में अधिकतर बिंदुओं पर सहमति बन गई थी, लेकिन पेंच ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फंसा। ट्रंप ने कहा, 'ईरान ने परमाणु हथियार छोड़ने से इनकार कर दिया, जिस कारण वार्ता विफल हुई। अब समझौता हो या न हो, मेरे लिए होर्मुज को सुरक्षित करना और वहां से अवैध वसूली रोकना पहली प्राथमिकता है।'

ईरान पर विनाशकारी हमले की चेतावनी

ईरान पर वैश्विक उगाही का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरानी नौसेना, वायु सेना और रडार सिस्टम पहले ही तबाह हो चुके हैं। उन्होंने तीखी चेतावनी देते हुए कहा, 'खामेनेई और उनके अधिकांश नेता मारे जा चुके हैं। अगर किसी भी ईरानी बल ने अमेरिकी जहाजों पर हमला किया, तो उसे नरक में भेज दिया जाएगा।' ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सेना ईरान के बचे-खुचे सैन्य बुनियादी ढांचे को भी खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks विफल होने पर क्या बोले इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu?

तेल आपूर्ति और वैश्विक व्यापार पर संकट

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की 20% तेल आपूर्ति का मुख्य मार्ग है। 28 फरवरी को हुए हमलों के बाद ईरान ने इस रास्ते को लगभग ठप कर दिया है। पहले यहां से रोजाना 100 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, जो अब घटकर केवल एक दर्जन रह गए हैं। इस नाकाबंदी से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की आशंका है।

ईरान का पलटवार

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा कि वे इस बातचीत में 'गहरे अविश्वास' के साथ शामिल हुए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका या इजरायल की ओर से फिर कोई हमला हुआ, तो ईरान उसका कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल, होर्मुज में अमेरिकी युद्धपोतों की मौजूदगी ने युद्ध के दोबारा शुरू होने के संकेत दे दिए हैं।

प्रमुख खबरें

मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के गुप्त गठबंधन पर करारा हमला

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मूसा ढेर

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार