ट्रंप की प्रचार मुहिम ने डिजिटल माध्यम के जरिए दो करोड़ डॉलर चंदा एकत्र किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की खातिर डिजिटल माध्यम से धन जुटाने के लिए आयोजित अपने पहले कार्यक्रम में दो करोड़ डॉलर चंदा एकत्र किया। ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान ने एक बयान में बताया कि ट्रम्प और ‘ट्रम्प विक्ट्री फायनेंस कमेटी’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष किम्बरली गुइफोयले ने डिजिटल माध्यम से निधि एकत्र करने का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया, जिसमें तीन लाख के अधिक लोगों ने चंदा दिया। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत और चीन के बीच स्थिति की अमेरिका करीब से कर रहा निगरानी

गुइफोयले ने बयान में कहा, ‘‘ ट्रम्प विक्ट्री को मिली इतनी बड़ी राशि यह साबित करती है कि अमेरिका के लोग और चार साल तक राष्ट्रपति ट्रम्प का मजबूत नेतृत्व चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस दौड़ में सफलता का सबसे महत्वपूर्ण पैमाना जोश है और राष्ट्रपति ट्रम्प के सहयोगियों के जोश के आगे कोई नहीं टिक सकता।’’ राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प के सामने डेमोक्रेटिक के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन की चुनौती होगी। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर बाइडेन चंदा एकत्र करने के लिए कई डिजिटल कार्यक्रम कर चुके हैं, लेकिन ट्रम्प ने इस प्रकार का डिजिटल कार्यक्रम पहली बार किया है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा