Trump-Putin Meet: पहले 50 दिन, फिर 10 दिन का अल्टीमेटम और अब महामुलाकात की आ गई तारीख, 15 अगस्त को अलास्का में आमने-सामने होंगे पुतिन-ट्रंप

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच आमने-सामने की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी। दोनों नेताओं के बीच 2022 में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात अगले शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को अलास्का के महान राज्य में होगी। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें: मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने में मदद की थी: ट्रंप का फिर दावा

अब तक रूस और यूक्रेन के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन युद्ध समाप्त करने का कोई हल नहीं निकल पाया है। पुतिन ने भी ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत की संभावना से इनकार किया है। पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की, जिसमें मोदी ने यूक्रेन के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तृत आकलन दिया। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ बहुत अच्छी और विस्तृत बातचीत हुई। मैंने यूक्रेन के बारे में नवीनतम घटनाक्रम साझा करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस साल के अंत में भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हूँ।

प्रमुख खबरें

Haryana के Ambala में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, FIR दर्ज

Kanpur विमान हादसा: AAIB की रिपोर्ट में खुलासा, Garg Aviation ने नहीं किया था निगरानी नियमों का पालन

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार