Gaza Peace Plan पर ट्रंप को मिला PM मोदी का साथ, युद्ध रोकने के लिए सभी देशों से की ये बड़ी अपील

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रम्प की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष को समाप्त करने तथा शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान व्हाइट हाउस द्वारा इज़राइल-हमास युद्ध और गाजा शासन को समाप्त करने के लिए ट्रंप की योजना जारी करने के कुछ ही घंटों बाद आया है। हालाँकि, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि इज़राइल या हमास ने अमेरिकी प्रशासन द्वारा प्रस्तुत समझौते को स्वीकार किया है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सत्ता नहीं, सेवा के लिए सरकार में: पीएम मोदी बोले-विकास और विरासत मंत्र से बढ़ेंगे आगे

ट्रंप ने कहा कि अगर हमास प्रस्तावित शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो इज़राइल को उसे हराने के लिए अमेरिका का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में, जहाँ उन्होंने योजना का विवरण दिया, ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि हम बहुत करीब पहुँच चुके हैं। अभी हमारा काम पूरा नहीं हुआ है। हमें हमास को हराना होगा। नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमास आपकी योजना को अस्वीकार कर देता है, राष्ट्रपति महोदय, या अगर वे इसे स्वीकार कर लेते हैं और फिर इसका मुकाबला करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, तो इज़राइल खुद ही यह काम पूरा कर लेगा।

प्रमुख खबरें

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

Trigrahi Yog: कर्क राशि में गुरु मंगल और चंद्रमा की युति से बना Trigrahi Yog चार राशियों के लिए शुभ

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश