Donald Trump ने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा दोहराया,कहा:मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का अपना दावा मंगलवार को एक बार फिर दोहराया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कुछ आठ युद्ध/संघर्ष समाप्त करवाए और इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।

ट्रंप ने कहा, “अब वे कह रहे हैं, ‘अगर वह कभी रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने में सफल होते हैं, तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा।’ बाकी आठ युद्धों का क्या? भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष सहित उन सभी युद्धों के बारे में सोचिए, जिन्हें मैंने रुकवाया। मुझे हर युद्ध के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, लेकिन मैं लालची नहीं बनना चाहता।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इन युद्धों में मारे जा रहे लोगों की अधिक चिंता है। उन्होंने कहा कि 2025 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित की जाने वाली वेनेजुएला की कार्यकर्ता मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का ने कहा था कि वह (ट्रंप) नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं।

ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान, अमेरिका की मध्यस्थता में हुई घंटों लंबी बातचीत के बाद सैन्य संघर्ष को “पूरी तरह से और तत्काल” समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। वह अपने इस दावे को कम से कम 60 बार दोहरा चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने में मदद की। हालांकि, भारत ने किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है।

भारत ने 22 अप्रैल को को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में सैन्य संघर्ष छिड़ गया था।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान