चुनावी हार के बाद भी नहीं माने ट्रंप, ईरान पर फिर बड़ा हमला!

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2026

डॉनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ईरान की वॉर की वजह से चुनाव हार गई और उसके बावजूद ट्रंप कदम पीछे हटाने को राजी नहीं हो पा रहे। अमेरिकी सेना ने एक बार फिर से ईरान के सरिक में हवाई हमला किया। हालांकि ईरान ने भी पलटवार कर बहरीन में मौजूद अमेरिकी रडार को तबाह कर दिया। इस सबके बीचों बीच ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका को अब ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। यह भी मान लिया कि अमेरिका फिर से ईरान के खिलाफ फुल स्केल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या इलेक्शन को हारने के बाद ट्रंप एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में बारूदी जंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं? 

इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal अंतिम पड़ाव पर, US देगा प्रतिस्पर्धियों से बेहतर Tariff लाभ


अमेरिका ने एक बार फिर ईरान में बमबारी शुरू कर दी है। चुनावी हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने फिर से खलीफा के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी होमोजगन प्रांत में हवाई हमले किए। ताजा हमलों में सिरिक को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना ने ईरान का एक टेलीकम्युनिकेशन टावर नष्ट कर दिया है। इससे पहले 2 नवंबर को गरुक, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में अमेरिकी सेना ने बम बरसाए थे। साफ है कि अमेरिकी मध्यावदी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद भी राष्ट्रपति ट्रंप के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका ईरान के खिलाफ फुल स्केल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर सकता है। इस साल फरवरी 2026 से ही अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान और बमबारी जारी रखी है। हालांकि अमेरिका और ट्रंप को इसका खासा नुकसान भी उठाना पड़ा है। चुनाव में ट्रंप की हार के पीछे ईरान युद्ध और बढ़ती महंगाई से मतदाताओं की नाराजगी को अहम वजह माना जा रहा है। वहीं 16 अक्टूबर 2026 तक ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका करीब 4.4 लाख करोड़ खर्च कर चुका है। 

इसे भी पढ़ें: APEC Summit: Donald Trump और शी जिनपिंग की मुलाकात से पहले व्यापार तनाव घटाने की तैयारी


हालांकि इसके बावजूद ट्रंप ईरान को तबाह करने के मिशन पर अड़े हुए हैं। अमेरिका ने सिरिक में हवाई हमले किए तो ईरान ने भी एक घंटे के अंदर पलटवार कर दिया। अमेरिकी सेना के अर्ली वार्निंग रडार को आईआरजीसी ने तबाह कर दिया। आईआरजीसी ने कहा कि रडार को तबाह करने का मकसद अमेरिका को उसके हवाई हमले रोकने की चेतावनी देना था। अमेरिका को सख्त संदेश देने के लिए आईआरजीसी ने एक वीडियो भी जारी किया। यह वीडियो एक अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी से बड़ी संख्या में मिसाइलें दागने का है। किसी पहाड़ी से भी मिसाइल दागने का वीडियो आईआरजीसी ने जारी किया है। ऐसा लग रहा है कि ईरान अमेरिका को संदेश दे रहा हो कि वह जंग के मैदान में दो-दो हाक करने के लिए तैयार है। आईआरजीसी ने कहा कि ईरान के खिलाफ आक्रामकता की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमला कितना भी छोटा क्यों ना हो ईरान उसका जवाब विनाशकारी और दर्दनाक हमलों से देगा। एक तरफ ट्रंप कह रहे हैं कि अमेरिका को अब ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। 

प्रमुख खबरें

BJP के खिलाफ UP में Congress ने SP से मांगी 181 सीटें, Akhilesh Yadav का खुलासा

Kerala High Court ने किशोरों की आयु सीमा घटाकर 16 वर्ष करने की सिफारिश की

Japan ने रोमांचक Football मैच में Brazil को 3-2 से हराया, Sakamoto चमके

U19 Asia Cup Final Highlights: हारा हुआ मैच जीता भारत, मोह‍ित उल्वा-मनल चौहान ने ऐसे छीना पाकिस्तान से U-19 एश‍िया कप