बाइबल की कीमत में इजाफा होने की संभावना से अमेरिकी धार्मिक समूह नाराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2019

वाशिंगटन। चीन के सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बाइबल की कीमत में इजाफा होने की संभावना पर कुछ अमेरिकी धार्मिक समूह नाराज हो गए हैं। ट्रम्प के कट्टर समर्थकों समूहों में शामिल इन लोगों का मानना है कि उनके इस फैसले से अमेरिका में बाइबल के दाम बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच तीसरी शिखर वार्ता होने की संभावना: दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति

 

पिछले साल मार्च में ट्रम्प ने इस्पात और एल्युमिनियम से बनी वस्तुओं पर भारी आयात कर लगा दिया था। इसके बाद से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के बादल मंडराने लगे और वैश्विक व्यापार युद्ध होने की आशंकाओं को बल मिलने लगा। अमेरिका का चर्च समुदाय राष्ट्रपति ट्रम्प से नाराज हो गया है क्योंकि बाइबल चीन में छपने के बाद अमेरिका आयात होती है और आयात शुल्क बढ़ने का असर बाइबल की कीमत पर भी पड़ सकता है।

 

 

 

 

प्रमुख खबरें

Canada पुलिस की एक गलती ने ले ली भारतीय दंपत्ति की जान, दुकान को लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ने के लिए दौड़ा दी रॉन्ग साइड में गाड़ी

Pride and Prejudice अभिनेत्री Rosamund Pike नाउ यू सी मी 3 के कलाकारों में शामिल हुईं

Delhi : कन्फर्म रेल टिकट उपलब्ध कराने के बहाने ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

चुनाव से पहले नासिक में बड़ा उलटफेर, टिकट कटने से नाराज करंजकर का विद्रोह