ट्रंप का बड़ा बयान, ‘‘भारत हमारे साथ नहीं कर रहा अच्छा बर्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस महीने की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की उम्मीदें कम हैं। ट्रंप ने इस बारे में कहा कि वह समझौते को बाद के लिये बचाकर रख रहे हैं। उन्होंने यहां ज्वायंट बेस एंड्रयूज में मंगलवार की दोपहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम भारत के साथ व्यापार समझौता कर सकते हैं। लेकिन मैं इस बड़े समझौते को बाद के लिये बचा रहा हूं।’’

ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर जाने वाले हैं। यह ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस यात्रा में व्यापार समझौते की उम्मीद है, ट्रंप ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता कर रहे हैं। हम यह समझौता करेंगे। मुझे नहीं पता कि यह नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले होगा या नहीं, लेकिन हम भारत के साथ बड़ा समझौता करने जा रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: भारत दौरे से पहले ट्रंप का बयान- पीएम मोदी को करता हूं बहुत पसंद पर अभी नहीं कर सकता ट्रेड डील

भारत के साथ चल रही व्यापार वार्ता में ट्रंप सरकार का प्रतिनिधित्व अमेरिका के व्यापार मंत्री रॉबर्ट लाइटहाइजर कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो लाइटहाइजर के ट्रंप के साथ भारत यात्रा पर जाने की उम्मीदें कम हैं। हालांकि अधिकारियों ने उनके जाने की संभावनाओं को भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। ट्रंप ने अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को लेकर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा, ‘‘भारत हमारे साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा है। लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बताया कि हवाईअड्डे और कार्यक्रम के आयोजन स्थल के बीच 70 लाख लोग होंगे। और यह स्टेडियम, मैं जानता हूं कि अभी निर्माणाधीन है, लेकिन यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। यह काफी उत्साहजनक होने वाला है, मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी पसंद करेंगे।’’ 

इसे भी देखें- NRI के वोट माँगने India आ रहे हैं Donald Trump, Modi के साथ फिर दिखेगी जुगलबंदी

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध

Reliance Industries का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये पहुंचा

Commonwealth Games 2030: राहुल द्रविड़ और Saina Nehwal आयोजन समिति में शामिल

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar