अमेरिका में अगले दो हफ़्तों में हालात हो सकते हैं और भी मुश्किल: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के तीन लाख का आंकड़ा पार करने और 8,000 से अधिक लोगों की मौत होने के मद्देनजर अमेरिकियों को आगाह किया है कि उन्हें अगले दो हफ्ते और मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगले दो हफ्ते बहुत,बहुत जानलेवा होने जा रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हम इसका मुकाबला करेंगे ताकि कम से कम जिंदगियां खोएं और मुझे लगता है कि हम सफल होंगे।’’

 इसे भी पढ़ें: एक जगह कोरोना महामारी तो दुसरी जगह राष्ट्रपति चुनाव, क्या करेंगे ट्रम्प?

 हालांकि, अधिकारी सामाजिक दूरी और घर पर रहने समेत सख्त नियमों को लागू करके इस भयावह मंजर से बचने की उम्मीद कर रहे हैं। शनिवार को अमेरिका की तकरीबन 90 प्रतिशत आबादी अपने घरों में सिमटी रही। न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के न्यू जर्सी और कनेक्टिकट जैसे इलाके देश में कोविड-19 का केंद्र बनकर उभरे हैं।

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,000 हो गई है और देश में 8,100 से ज्यादा लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ट्रम्प ने मीडिया समूहों से कोरोना वायरस संकट से निपटने में देश की अहम लड़ाई के दौरान झूठी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बिना किसी मीडिया संगठन का नाम लिए कहा, ‘‘हम जान बचाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि जितना संभव हो, उतनी कम मौतें हों। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि कुछ मीडिया संगठन झूठी अफवाहें और जनता में डर तथा घबराहट फैलाना बंद करें।’’ ट्रम्प ने कहा कि उनका सबसे छोटा बेटा बैरन खुश नहीं है क्योंकि उसे ज्यादातर अमेरिकियों की तरह घर में रहना पड़ रहा है। बैरन (14) राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में रहता है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘वह (बैरन) अच्छा एथलीट है और उसे फुटबॉल पसंद है। वह सिर्फ घर में रहने पर खुश नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से न्यूयॉर्क का हाल-बेहाल, हर ढाई मिनट में हो रही है लोगों की मौत

वहीं, शनिवार को चीन की ओर से वेंटीलेटर्स लेकर एक विमान न्यूयॉर्क पहुंचा और ओरेगोन राज्य ने भी वेंटीलेटर्स से भरा एक जहाज भेजा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने बताया कि चीन की ई-वाणिज्यिक कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक अरबपति जैक मा और जोसेफ साई की दानराशि से चीन सरकार ने राज्य को 1,000 वेंटीलेटर्स भेजे हैं। उन्होंने बताया कि ओरेगोन राज्य ने भी स्वेच्छा से 140 और वेंटीलेटर्स भेजे हैं। क्योमो लगातार आगाह करते रहे हैं कि अगर गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो राज्य में अहम चिकित्सा उपकरणों की कमी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इन आपूर्तियों से काफी असर पड़ेगा।’’ न्यूयॉर्क में शनिवार सुबह तक संक्रमित लोगों की संख्या 1,13,700 पहुंच गई। राज्यभर में 3,500 से अधिक लोगों की मौत हो गई और करीब 15,000 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य में 4,100 से अधिक आईसीयू हैं और उनमें से कई को वेंटीलेटर्स की आवश्यकता है।

  

प्रमुख खबरें

RD Burman Birth Anniversary: R.D. Burman के Classic Songs आज भी दिलों पर करते हैं राज, जानें दिलचस्प किस्से

Asian Games में Gold बचाने उतरेंगे Neeraj Chopra, Pakistani खिलाड़ी Arshad Nadeem से होगा महामुकाबला!

US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन।

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर होती है भगवान शिव की भी पूजा