विदेशी नेताओं के साथ राष्ट्रपति की बातचीत सुनने पर रोक लगा सकते हैं ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उस चलन पर रोक लगा सकते हैं जिसमें राष्ट्रपति की विदेशी नेताओं के साथ फोन पर होने वाली बातचीत प्रशासनिक अधिकारियों को सुनने की इजाजत होती है। दरअसल जुलाई में यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत के बाद ही ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी।उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति से पिछले वर्ष 25 जुलाई को हुई बातचीत विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने सुनी थी।

ट्रंप ने गेराल्डो रिवेरा को दिए रेडियो साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं उस परंपरा को पूरी तरह से खत्म कर सकता हूं।’’ यह साक्षात्कार गुरुवार को प्रसारित हुआ। अपने खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही के बारे में ट्रंप ने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ बिना किसी वजह के महाभियोग चलाया गया, यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण था।’’

इसे भी पढ़ें: फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भारत दौरे के लिए हैं उत्साहित, PM मोदी को कहा- शुक्रिया

किसी भी प्रशासन में यह परंपरा होती है कि वेस्ट विंग बेसमेंट में एक सुरक्षित तथा साउंडप्रूफ सिच्वेशन रूम में कर्मचारी राष्ट्रपति की बातचीत को लिपिबद्ध करते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी कॉल संबंधी पत्रक तैयार करते हैं और यह एक आधिकारिक रिकॉर्ड बन जाता है। ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा है कि राष्ट्रपति चाहे तो वह ऐसा कर सकते हैं कि उनका फोन कॉल कोई अन्य न सुनें।

इसे भी देखें- Donald Trump ने जीती महाभियोग के खिलाफ लड़ाई, विपक्ष को लगा बड़ा झटका

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन