ट्रंप ने कहा न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर ममदानी शुक्रवार को उनसे मिलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि न्यूयॉर्क शहर के निर्वाचित महापौर जोहरान ममदानी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात करेंगे। ट्रंप ममदानी की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं और चार नवंबर के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क शहर के लिए “पूरी तरह से आर्थिक और सामाजिक आपदा” साबित होगी।

ममदानी ने ट्रंप को चुनोती देते हुये अपनी जीत के बाद भाषण में कहा था कि न्यूयॉर्क की ताकत प्रवासी होंगे और उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद शहर “एक प्रवासी के नेतृत्व में” आगे बढ़ेगा। ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में आव्रजन से संबंधित मामलों में सख्त कार्रवाई शुरू की है।

भारतीय मूल के ममदानी मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण युगांडा के कंपाला में हुआ और सात वर्ष की आयु में वह अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क आ गए थे। ममदानी 2018 में अमेरिका के नागरिक बने हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत