नवंबर में हो सकता है चीन के साथ पहले चरण का व्यापार समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत सही दिशा में चल रही है और आंशिक समझौते पर अगले महीने पूरा होने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि हम चीन के साथ पहले चरण के पूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर करने में सक्षम होंगे और इस पर विचार कर रहे हैं।

ट्रंप दोनों देश के बीच एक शुरुआती व्यापार समझौते को लेकर उत्साहित हैं। इससे दोनों देशों के बीच जारी व्यापार युद्ध की गरमा-गरमी थोड़ा ठंडा पड़ने की उम्मीद है। व्यापार युद्ध से दोनों देशों के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के साथ पूरी गति में चल रही व्यापार वार्ता, जल्द होगी डील: सीतारमण

लाइटाइजर ने कहा कि अगले महीने चिली में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन से पहले हम इसे अंतिम रूप देने के प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस सम्मेलन से इतर ट्रंप वहां अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान दोनों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव, अब इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

यह FCRA Bill वापस लिया जाए! Priyanka Gandhi का सरकार पर करारा हमला

संसदीय समिति की रिपोर्ट से उठते सवाल- प्राइवेट अस्पतालों और स्कूलों की लूट पर कब लगेगी लगाम?

Hardik Pandya की कप्तानी शर्त पर GT ने मोड़ा मुंह, IPL ट्रेड अटका!