चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रम्प का एक्शन, 19 साल बाद अमेरिकी सैनिकों की होगी अफगानिस्तान से वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए 19 साल रहना काफी है। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध प्रभावित देश से अपने सैनिकों की वापसी की बात एक बार फिर दोहराई। ट्रम्प बार-बार कह रहे हैं कि वह सभी अमेरिकी सैनिकों को ‘अंतहीन युद्ध’ से निकालकर घर वापस लाएंगे। वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदाताओं से किए गए वादों में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का भी एक वादा था। राष्ट्रपति ने पिछले महीने कहा था कि अमेरिका बहुत कम जल्द अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या घटा कर 4000 कर देगा। नॉर्थ कैरोलाइना के गैसटोनिया में आयोजित चुनावी रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, ‘‘ ऐसा कभी नहीं हुआ जब आपने अमेरिकी खून और संपदा की कुर्बानी देशों में अंतहीन विदेशी युद्ध के लिए दी, लेकिन अब वे वापस आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया