Trump की सुरक्षा से हुआ बड़ा खेल, सीक्रेटसर्विस के साथ अमेरिका ने ये क्या कर दिया?

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2024

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चिटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद अपना इस्तीफा देने का फैसला किया। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। ट्रंप के समर्थक उनसे इस्तीफा मांग रहे थे। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर का इस तरह से इस्तीफा देना अमेरिका में बड़ी घटना के तौर पर देखा जा रहा है। मौजूदा और पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूएस सीक्रेट सर्विस की होती है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 जुलाई को पेन्सेलवेनिया के बटलर में एक रैली कर रहे थे। तब उन पर हमलावर ने एडवांस राइफल से गोलियां बरसा दी। इस हमले में ट्रंप बाल बाल बच गए। एक गोली ट्रंप के कान को छूती हुई निकल गई। इस रैली में अपने परिवार की रक्षा कर रहे एक शख्स को गोली लगी थी। जिसकी मौत भी हो गई। ट्रंप पर हुए इस हमले के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस निशाने पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: जुबिन हमारी मदद कर रहे, श्रीलंका को भारतीय खिलाड़ियों के संन्यास का फायदा उठाना चाहिए: Jayasuriya

कमेटी के सदस्यों ने पूछा कि 13 जुलाई से पहले आपने अतिरिक्त संसाधनों की मांग की थी? इस पर सीक्रेट सर्विस चीफ ने कहा कि मैं आपको जो बता सकती हूं वो ये कि 13 जुलाई के कार्यक्रम के लिए उस दिन के लिए जो मांगा गया था वो दिया गया। चिटेल से पूछा गया कि कई घंटे पहले आपने बयान को राजनीतिक बताकर इस सीमित को भेजा था, हां या नहीं? इस पर सीक्रेट सर्विस चीफ ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरा बयान बाहर कैसे आया। इस पर पैनल ने इसे बकवास बताया। 

प्रमुख खबरें

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत