डेढ़ लाख DRI कर्मचारियों को ट्रंप ने छुट्टी पर भेजा, सभी संघीय दफ्तर किए बंद

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2025

राष्ट्रपति ट्रम्प ने डेढ़ लाख डीईआई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। डीईआई के सभी संघीय दफ्तर बंद कर दिए हैं। वाइट हाउस प्रेस सचिव केरोलिना लेविट ने बताया कि 31 जनवरी तक सभी विभागों से डीईआई के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भर्ती अब मेरिट पर ही होगी। बता दें कि अमेरिका में 18 लाख संघीय कर्मचारी हैं। अमेरिका में डीईआई (डायवर्सिटी, इक्विटी, इन्कलुशन) प्रोग्राम के तहत अश्वेतों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर और अन्य वंचित तबकों को कोटे में नौकरी दी जाती है। अमेरिकी कार्मिक प्रबंधन कार्यालय द्वारा जारी एक ज्ञापन में एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे डीईआई कर्मचारियों को शाम 5:00 बजे ईएसटी से पहले सूचित करें कि उन्हें तुरंत प्रभावी प्रशासनिक अवकाश पर रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 20 फरवरी से पहले डिलीवरी कराने के लिए अस्पतालों में लगी भीड़, क्या है ट्रंप का वो आदेश जिसने गर्भवती महिलाओं में मचाया हड़कंप

आदेश प्रबंधन और बजट कार्यालय को गति और दक्षता बढ़ाने, लागत कम करने और संघीय ठेकेदारों और उपठेकेदारों को हमारे नागरिक अधिकार कानूनों का पालन करने के लिए संघीय अनुबंध प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का निर्देश देता है" और "संघीय अनुबंध अनुपालन कार्यक्रमों के कार्यालय को आगे बढ़ने से रोकता है" फैक्ट शीट के अनुसार, ठेकेदारों को जाति, लिंग, लिंग पहचान, यौन प्राथमिकता या धर्म के आधार पर अपने कार्यबल को संतुलित करना होगा। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज